World Habitat Day & World Cotton Day 2024 : दुनिया भर में 07 अक्टूबर को विश्व पर्यावास दिवस तथा विश्व कपास दिवस मनाये जाते हैं। इस आर्टिकल में आज हम विश्व पर्यावास दिवस तथा विश्व कपास दिवस के इतिहास , थीम के बारे में जानेगें।
World Habita Day ( विश्व पर्यावास दिवस )
हर वर्ष अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को विश्व भर में विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है। 2024 में 07 अक्टूबर को विश्व आवास /पर्यावास दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को साफ-सुथरा और सुरक्षित आवास मुहैया करवाना है। विश्व के सभी व्यक्ति साफ सुथरे आवास के हकदार हैं।
विश्व आवास /पर्यावास दिवस (World Habitat Day) का इतिहास :
सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने 1985 में अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस मनाने की घोषणा की थी। उसके बाद अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व आवास /पर्यावास दिवस मनाया जाने लगा।
विश्व पर्यावास दिवस 2024 की थीम :
सयुंक्त राष्ट्र हर वर्ष पर्यावास दिवस पर नई थीम ले कर आता है। इस वर्ष की थीम है -“बेहतर शहरी भविष्य बनाने के लिए युवाओं को शामिल करना” सयुंक्त राष्ट्र ने इस वर्ष शहरी विकास के साथ जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया है। विश्व पर्यावास दिवस का उद्देश्य इस वर्ष युवा पीढ़ी को अपने मौजूदा और भविष्य की योजना बनाने में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करना है।
विश्व कपास दिवस (World Cotton Day)
विश्व कपास दिवस : हर वर्ष 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कपास के गुणों, वैश्विक व्यापार तथा उपभोग से होने वाले लाभों के बारे में बताना है। वैश्विक वस्तु के रूप में कपास के महत्त्व को पहचानने और दुनिया भर में कपास किसानों और कपास उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।
विश्व कपास दिवस का इतिहास :
विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) को मनाए जाने की घोषणा 7 अक्टूबर, 2019 को जेनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा की गई थी। WCD की शुरुआत कपास के 4 देशों के समूह बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली द्वारा कपास के महत्व को वैश्विक वस्तु के रूप में मान्यता देने के लिए की गई थी।
विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व कपास दिवस हर वर्ष 07 अक्टूबर को मनाया जाता है।
विश्व पर्यावास/आवास दिवस कब मनाया जाता है ?
विश्व पर्यावास/आवास दिवस हर वर्ष अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है।